नजीबाबाद मास्क तैयार करती सखी वेलफेयर की युवती।
- फोटो : NAZIBABAD
लॉकडाउन के दौरान मास्क बना रहीं युवतियां
नजीबाबाद। सखी वेलफेयर सोसायटी ने सिलाई केंद्रों पर युवतियों को स्वावलंबी बनाने के लिए मास्क बनाने का मिशन शुरू कराया है। संस्था द्वारा तैयार मास्क शीघ्र मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवतियों के लिए निशुल्क सिलाई केंद्र चला रही सखी वेलफेयर सोसायटी ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए मास्क अनिवार्य किए जाने को गंभीरता से लिया है। सखी सोसायटी की संस्थापिका डा. राखी अग्रवाल के निर्देशन में सोसायटी के सिलाई केंद्र की युवतियां लॉकडाउन के चलते मास्क बना रही हैं। युवतियों के लिए आकर्षक मास्क भी तैयार किए जा रहे हैं। डा. राखी ने बताया कि सोसायटी द्वारा तैयार मास्क ऑटाक्लेव करने के बाद सस्ती दरों पर मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध होंगे।