फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गणतंत्र दिवस की परेड के अभ्यास को गया अंतिम रूप

Tue, 24 Jan 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड की तैैयारी का अभ्यास करती महिला पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बिजनौर। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस महकमे में तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी क्रम में परेड के अभ्यास को अंतिम रूप दिया गया। पुलिस अफसरों ने अभ्यास परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस अफसरों ने ग्राउंड में फाइनल अभ्यास परेड कराई। एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज और सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह अभ्यास परेड में शामिल हुए। मुख्य अतिथि रहे बरकत सिंह ने परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों ने आकर्षक परेड निकाली। इस दौरान एसपी दिनेश सिंह ने पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर होने परेड और कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। आकर्षक और भव्य तरीके से परेड करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस लाइन में पहुंचे विद्यार्थियों की ओर से कार्यक्रम का भी अभ्यास किया गया। इस दौरान आरआई शिव बालक वर्मा, जगदीश सिंह मौजूद रहे। संवाद

बिजनौर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड की तैैयारी का अभ्यास करती महिला पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें