फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेल विभाग ने जेसीबी चला अतिक्रमण और अवैध कब्जों को किया ध्वस्त

विज्ञापन
शेरकोट के ग्राम हाफिजाबाद में ग्राम समाज की भूमि पर जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त कराती राजस्व
विज्ञापन
धामपुर। मंडलीय रेल प्रबंधक के आदेश पर आरपीएफ रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की ओर से जैतरा रेलवे फाटक के एक तरफ रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण और अवैध कब्जों को अभियान चला कर हटाया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने हिदायत कि फिर से किसी ने भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होगी। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों की ओर से उच्च अधिकारियों के आदेश पर सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभी जैतरा फाटक के पास अतिक्रमण को हटाया गया है।
अब और भी कई स्थानों पर अवैध कब्जों को ध्वस्त करने को कार्रवाई होगी। हिदायत दी कि किसी ने भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण या फिर अवैध कब्जा कर रखा है तो वह तुरंत हटा लें। अन्यथा की स्थिति में जेसीबी चला कर ध्वस्त कर दिया जाएगा और विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें