फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में बंदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में बंदी की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कारागार में बंद एक बंदी की मौत हो गई। चांदपुर थाने के गांव पृथ्वीपुर निवासी 55 वर्षीय धूम सिंह, उसका भाई शेर सिंह जानलेवा हमले के मामले में अक्तूबर 2018 से जिला कारागार में बंद हैं। दोनों भाइयों को दस दस साल की सजा हुई है। रविवार दोपहर धूम सिंह की तबीयत खराब हुई और उसने दम तोड़ दिया। बंदी की मौत की सूचना जेल प्रशासन ने उसके परिजनों को दी। जेलर शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि धूम सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जेल अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि धूम सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें