फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में मिला पीठासीन अधिकारी

Wed, 15 Feb 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में चुनावी ड्यूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी शराब के नशे में धुत्त मिला। मतदाताओं की शिकायत पर प्रशासन ने उसे हटाकर दूसरे पीठासीन अधिकारी को तैनात किया।
विज्ञापन

वैदिक कन्या इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 215 पर तैनात पीठासीन अधिकारी बुधवार सुबह नशे में धुत मिला। वहां तैनात एजेंट के अनुसार, पीठासीन अधिकारी ने मंगलवार की रात भी खूब शराब पी रखी थी। बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू होने पर भी वह नशे में धुत्त था। इसके कारण 
करीब मतदान आधा घंटे देरी से शुरू हुआ। 
मतदाताओं ने इसकी शिकायत प्रशासन से की। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उसे हटाकर दूसरे को तैनात किया। तब जाकर मतदान सुचारु हुआ। डीएम जगतराज के अनुसार, शराब के नशे में मिले पीठाशीन अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बिजनौर  में बीएलओ की गलती से एक व्यक्ति को पीठाशीन अधिकारी ने मत डालने से रोक दिया। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 209 पर पंचवटी कॉलोनी निवासी अशोक शर्मा को वोट डालने पहुंचे थे। अशोक शर्मा ने बताया कि उनको वोटर लिस्ट में बीएलओ द्वारा विलुप्त दर्शाया गया है। वह जजी से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें