फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम

Sun, 23 Oct 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में नॉर्थ इंडिया कप टूर्नामेंट के छठे दिन भी रोमांचक मुकाबले जारी रहे। क्रिकेट, बास्केट बॉल और वॉलीबाल में खिलाड़ियों ने दमखम का परिचय दिया।
विज्ञापन

नॉर्थ इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छठे दिन क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में एमईपीएस बिजनौर ने एलडीआर किरतपुर को हराया। बिजनौर के खिलाड़ी दिव्यांश मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में प्रियंका माडर्न स्कूल धामपुर ने पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी को सात विकेट से हराया। पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी ने पहले खेलते हुए दो विकेट पर 66 रन बनाए। इस लक्ष्य को प्रियंका मार्डन स्कूल धामपुर ने तीन विकेट के नुकसान पर पा लिया। दीपेश मैन ऑफ द मैच रहे। 
तीसरे मैच में सेंट मेरीज नगीना ने एसजीआरआर कोटद्वार को 11 रन से हराया। टीम के गेंदबाज अंकित रावत ने लगातार तीन विकेट लेकर टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक बनाई। आयोजन समिति के अनुसार रविवार को पहला सेमीफाइनल पीएमएस धामपुर और सेंट मेरीज नगीना, दूसरा सेमीफाइनल माडर्न एरा बिजनौर और पीएनएस अरिहंत नजीबाबाद के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

रेफरी जफर जैदी, मो. राशिद की देेखरेख में हुए वॉलीबाल टूर्नामेंट के दिन के पहले मैच में टीसीजी कोटद्वार ने वालिया ग्लोबल एकेडमी नजीबाबाद को 25-21, 20-25, 25-2, सारंग कान्वेंट धामपुर ने एसजीआरआर कोटद्वार को 2-0 से पराजित किया। बास्केट बॉल टूर्नामेंट के पहले मैच में एसजीआरआर कोटद्वार ने इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल नजीबाबाद को 62-9, दूसरे मैच में सेंट जोसेफ कोटद्वार ने बिजनौर पब्लिक स्कूल बिजनौर को एकतरफा मुकाबले में 47-8 अंकों से हराया। दोनों मैचों में विजयी टीमों के खिलाड़ी क्रमश: वंश वर्मा और दिव्यांशु मैन ऑफ द मैच रहे। मैच रेफरी सुजीत कुमार व एके त्यागी रहे।
विज्ञापन

एनआईआईटी के एमडी अवनीश अग्रवाल   डीन आरएम माहेश्वरी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नेहुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, उस्मान, अनुराग, रजत, अवनीश, रोहित, बजरंग, अजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें