फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 17 महीना पहले भी धराशायी हो चुका है ओवर ब्रिज का पिलर कैप

Tue, 03 Jun 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। हाईवे की परियोजनाओं में निर्माणाधीन संरचनाओं के बनते-बनते गिर जाने का पहला मामला नहीं है। बल्कि 17 महीने पहले भी ओवर ब्रिज का पिलर कैप धराशायी हो गया था। उस वक्त काफी हल्ला हुआ मगर बाद में मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।
विज्ञापन


11 दिसंबर 2023 को जलाबाबाद के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पिलर का कैप अचानक भरभराकर गिरा था। उस वक्त कहा गया था कि शटरिंग के नीचे कच्ची जमीन होने और पक्के आधार नहीं बनाए जाने से निर्माण गिर गया था। इसके अलावा हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे में सरवनपुर गांव के पास नहर पुल का गार्डर रखते ही टूट गया था। वहीं कोतवाली देहात में भी क्रेन की टक्कर लगने से गार्डर नीचे गिरकर टूट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें