जलालाबाद। घनी आबादी की नगर पंचायत के नागरिक पीएनबी के एकमात्र एटीएम के भरोसे हैं। एटीएम में तकनीकी खराबी होने पर इसे बंद कर दिया जाता है। नगदी निकालने के लिए नागरिकों को करीब डेढ़ किलोमीटर नजीबाबाद के लिए दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
नगर पंचायत में नगदी निकालने के लिए एकमात्र एटीएम होने से घंटों तक लंबी लाइन में लगना पड़ता है। घनी आबादी की नगर पंचायत में मात्र एक ही एटीएम स्थापित होने से लोग परेशान हैं। उधर, पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर रितेश कुमार का कहना है कि तीन दिन एटीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। जल्द ही एटीएम मशीन शुरू कराई जाएगी। नगर के लोगों ने जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत से जलालाबाद में अन्य बैंकों के एटीएम स्थापित कराने की मांग की है।