फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कोर्स 30 दिसंबर तक चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन कोर्स 30 दिसंबर तक चलेगा
विज्ञापन

धामपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इस्माइलपुर के प्राचार्य बृजेंद्र सिंह ने जनपद के सभी निजी डीएलएड संस्थानों के प्राचार्य एवं प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि डीएलएड पाठ्यक्रम के तहत ऑनलाइन कोर्स दस नवंबर से चालू कर दिया गया है। जो 30 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य ने जारी आदेश में बताया कि इस वर्ष डीएलएड पाठ्यक्रम को ऑनलाइन कर दिया गया है। संप्रति तृतीय सेमेस्टर के तीन विषयों क्रमश: कंप्यूटर समावेशी शिक्षा, शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा का ऑनलाइन पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। तीनों विषय का पाठ्यक्रम दीक्षा पोर्टल पर अपलोड है। वर्तमान में डीएलएड बेच 2019 के तृतीय सेमेस्टर का प्रशिक्षण गतिमान है। डीएलएड 2019 बेच के प्रशिक्षु द्वारा उक्त तीनों विषयों के ऑनलाइन पाठ्यक्रम को 10 नवंबर से 31 दिसंबर तक हरहाल में पूर्ण करना होगा। बताया गया कि समस्त डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से करना होगा। ऑनलाइन कोर्स में दिए गए कार्य एवं मूल्यांकन के आधार पर आंतरिक मूल्यांकन के अंक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें