फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घेर के बाहर चारपाई पर सो रहा था वृद्ध, ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल सोती/नजीबाबाद। गांव गौसपुर में बृहस्पतिवार की रात सोते समय एक वृद्ध किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की जाने की आशंका व्यक्त की है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नांगल सोती क्षेत्र के गांव गौसपुर निवासी 65 वर्षीय विजय सिंह पुत्र बुद्ध सिंह अपने घेर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह चारपाई पर ट्रैक्टर से कुचला विजय का शव मिला। किसान की मौत की खबर गांव फैल गई। सूचना पर नांगल थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी कृष्ण गोपाल व सीओ डाॅ. अंजनी चतुर्वेदी ने मौका मुआयना किया और परिजनों से जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। उधर सीओ अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि किसान की ट्रैक्टर से दबकर मृत्यु होने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें