फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अफसर बेखबर, महंगा हो गया कोटद्वार तक का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यदि आप नजीबाबाद से कोटद्वार जा रहे हैं तो खैरा ढाबे के पास लगे चेकपोस्ट पर लगे कैमरों से फास्ट टैग से 80 रुपये काटे जा रहे हैं। बिजनौर में यह ऐसे कैमरे किसने लगाए, इसकी जानकारी न तो एनएच अफसरों को है और प्रशासन भी बेखबर बना हुआ है। ऐसे में अब बिजनौर से कोटद्वार जाने वालों को दो जगह पर शुल्क देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में सफर करना लगातार महंगा होता जा रहा है। पहले बिजनौर से कोटद्वार जाने वालों को केवल किरतपुर के पास भनेड़ा में ही टोल देना होता था। कार से 45 रुपये फास्ट टैग से कटते थे। अब नजीबाबाद पार करते ही खैरा ढाबे के पास प्रशासन द्वार लगाए खनन चेक पोस्ट पर भी 80 रुपये कट रहे हैं। मंगलवार को बिजनौर निवासी दुष्यंत कुमार ने जैसे ही अपनी कार इस चेक पोस्ट से पार की, फास्ट टैग से 80 रुपये कट गए। अब यह पैसे किसने काटे, मैसेज में इसका जिक्र तक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें