फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे जाएंगे पीसी चक्रवर्ती

Mon, 29 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पीसी चक्रवर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर  में प्राथमिक विद्यालय जंदरपुर के प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र चक्रवर्ती को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 
विज्ञापन

बिजनौर के मोहल्ला कुंवर बाल गोविंद निवासी तथा प्राथमिक विद्यालय जंदरपुर के प्रधानाध्यापक पी सी चक्रवर्ती को इस बार राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पुरस्कार के लिए जारी सूची में दूसरे नंबर पर उनका नाम अंकित है। पी सी चक्रवर्ती फिलहाल वह  मोहम्मदपुर देवमल के प्राथमिक विद्यालय जंदरपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। शिक्षक पी सी चक्रवर्ती को पांच सितंबर 1996 को श्रेष्ठ अध्यापक का पुरस्कार, पांच सितंबर 1997 को आदर्श शिक्षक का पुरस्कार तथा वर्ष 2002 में दक्षता पुरस्कार मिल चुका है। शिक्षा क्षेत्र में शैक्षिक उन्नयन के लिए नवाचार कर तथा अपनी भाषा शैली तथा शिक्षकों को दिए जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षणों में मास्टर ट्रेनर के रूप में पहचाने जाते हैं।से वर्ष 2015 तक जिला खेल प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने शिक्षक पी सी चक्रवर्ती का राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें