फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को 50 लाख का बीमा देगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों को 50 लाख का बीमा देगी पालिका
विज्ञापन

धामपुर। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। बैठक में साल 2021-22 के लिए बजट पास किया गया। कोरोना महामारी से निपटने, बीमार लोगों को उपचार दिलाने के लिए मनभावन हॉल को कोविड -19 आपातकाल अस्पताल बनाने, पालिका के सभी सफाई कर्मियों को सरकार द्वारा कोविड फ्रंट वर्कर के रूप में 50 -50 लाख रुपये का बीमा उपलब्ध कराने और उनके बीमार होने पर पालिका की ओर से उपचार कराने को प्रस्ताव पास किया गया।
बैठक में बोर्ड फंड से कोविड 19 की रोकथाम के लिए खर्च किए जाने के एजेंडे पर अधिकांश सदस्यों ने विरोध जताया। लेकिन इसके बाद प्रस्ताव पास हो गए। सोनू वाल्मीकि ने सदन से पूछा कि जो सफाई कर्मी जान को जोखिम में डालकर सफाई कार्य में लगे हैं, यदि किसी को संक्रमण सेे नुकसान हो जाता है या फिर मौत हो जाती है तो बोर्ड के पास क्या प्लान है। इस पर ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से सफाई कर्मियों को वारियर्स के रूप में रखा गया है। यदि ऐसा कुछ हो जाता है कि उनका 50-50 लाख की बीमा और बीमार होने पर पालिका की ओर से उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका की ओर से पालिका कर्मियों, सदस्यों और उनके परिवार के सभी सदस्यों को कोविड वैक्सीन लगवाने को पालिका में कैंपों का आयोजन किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा कि महामारी की चैन को तोड़ने के लिए पालिका स्तर से अधिक से अधिक जो भी हो सकता है, किया जाएगा। दो शिफ्टो में नगर में सैनिटाइजर का छिड़काव होगा। बैठक में हैरद अली, जसप्रीत सिंह, सुरेंद्र बॉबी, जितेंद्र गोयल, मुन्ना मित्तल, रिहान शेख, इरारान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें