फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर आंदोलन समाप्त

Tue, 05 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलीलपुर। खानपुर खादर में चल रहे किसानों के आंदोलन में आमरण अनशन पर बैठे किसानों को अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्वामी ओमवेश ने दूध पिलाकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


जलीलपुर क्षेत्र के गांव खानपुर खादर में  राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले किसानों ने गन्ना भुगतान, सड़कों की मरम्मत, पर्याप्त बिजली आदि की मांग को लेकर शुक्रवार से आंदोलन शुरू किया हुआ था। चेतावनी दी थी िक जब तक मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।

दस किसान रविंद्र त्यागी उर्फ कालू टिकैत, चेतराम शर्मा, बीरबल यादव, मोहम्मद यासीन, देवेंद्र शर्मा, गंगाराम सैनी, किशन कुमार कर्णवाल नौबहार सिंह, रमेश शर्मा और गजंफर अली आमरण अनशन पर बैठे थे।
विज्ञापन


पांचवें दिन एसडीओ विद्युत हरीश कुमार, चांदपुर शुगर मिल से गन्ना प्रबंधक केपी सिंह, नायब तहसीलदार सतपाल सिंह आदि और किसानों के बीच लम्बी वार्ता के बाद किसानों के संतुष्ट होने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी ओमवेश ने आमरण अनशनकारियों को दूध पिलाकर मिठाई खिलाकर आंदोलन समाप्ति की घोषण की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें