फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गमगीन माहौल में गंगा बैराज पर हुआ मां-बेटे का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। झालू रोड पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मां-बेटे के शवों का मंगलवार को गंगा बैराज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो चिताओं को एक साथ जलते देख घाट पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

सोमवार को बिजनौर से दवा लेकर लौटते समय झालू रोड पर बिलाई के पास हुए सड़क हादसे में गांव रुखडि़यो निवासी प्रशांत (16) उर्फ शिवम और उसकी मां बीना (42) की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी भिजवाया था। मां-बेटे की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव में झालू रोड पर जाम लगा दिया था। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर रात करीब आठ बजे जाम खुल सका।
मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों शव गांव पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। परिजनों ने बिलाई मिल में एक सदस्य को नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार धनराज कुमार, सीओ अभय कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष धीरज नागर समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। शाम करीब तीन बजे परिजन शवों को अंतिम संस्कार के लिए गंगा बैराज ले गए। बताया जाता है कि इस दौरान बिलाई मिल पर भी बसों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अंततः गंगा बैराज घाट पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें