फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदनपुरा में तीन दिन और लगेगा स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव चंदनपुरा में ग्रामीणों के इलाज की जानकारी लेते विधायक तसलीम अहमद। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
चंदनपुरा में तीन दिन और लगेगा स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन

नजीबाबाद। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने गांव चंदनपुरा का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। विधायक की सलाह पर स्वास्थ्य विभाग गांव में तीन दिन और स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा।
गांव चंदनपुरा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बुखार और पेट विकार से पीड़ित होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे शिविर का विधायक हाजी तसलीम अहमद ने निरीक्षण किया। विधायक ने ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद, मो. इदरीस की उपस्थिति में स्वास्थ्य शिविर प्रभारी डॉ.जुबैर, डॉ.अरविंद, डॉ. नीरज एवं स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों से मरीजों के बारे में जानकारी की। ग्रामीणों द्वारा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की आशंकाओं का विधायक ने चिकित्सकों से समाधान कराया। चीनी मिल के डिस्टलरी प्लांट से उत्पन्न गंदगी आदि भी ग्रामीणों ने विधायक को दिखाई। विधायक ने प्रदूषण संबंधित समस्याओं का जिला प्रशासन से निराकरण कराने का आश्वासन दिया। दौरे के दौरान सरफराज, अब्दुल गफूर, वकील अहमद, राशिद, नफीस, मंजूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

..
21 मरीजों के लिए नमूने
स्वास्थ विभाग ने गांव चंदनपुरा में आयोजित तीसरे दिन स्वास्थ्य शिविर में 75 रोगियों का चंदनपुरा में उपचार किया। 21 रोगियों के डेंगू टाइफाइड और मलेरिया के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

..
वायरल बुखार से पीड़ित हैं ग्रामीण
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. जुबैर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच को लिए गए नमूनों में डेंगू, मलेरिया आदि नहीं पाया गया है। सभी रोगी वायरल बुखार से पीड़ित पाए गए। विभाग द्वारा उन्हें उपचार दिया जा रहा है। एक सप्ताह उपचार के बाद वायरल पूरी तरह ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें