नगर में निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
बिजनौर। राजा ज्वाला प्रसाद आर इंटर कॉलेज बिजनौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्वच्छ भारत अभियान पार्ट-2 का आयोजन किया। नगर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ एसडीएम सदर ने झंडी दिखाकर किया। स्वयंसेवकों ने बस स्टैंड और नगर पालिका कैंपस में सफाई की। इस गोष्ठी के मुख्य अतिथि एसडीएम सदर मोहित कुमार, प्रधानाचार्य कैप्टन विशाल लाल, विशिष्ट अतिथि सभासद सुनील विश्नोई रहे। इस अवसर पर पुनीत कौशिक, कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार यादव, चंद्रहास सिंह, उप प्रधानाचार्य गयूर आसिफ, वीएस चौहान, एसपी गंगवार, बलेश कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, डॉ. सुनील बाबू, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, अनुराग कुमार आदि उपस्थित रहे।