नजीबाबाद में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत और क्लीन यूपी ग्रीन यूपी अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों ने गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के जागरूकता अभियान में ग्राम पंचायत खलीलपुर में ग्राम प्रधान देवेंद्र के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। ओडीएफ टीम की ओर से निकाली गई रैली में आंगनबाड़ी, आशा और क्षेत्रीय शिक्षकों के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली खलीलपुर से शुरू होकर मुख्तारपुर, पदारथपुर पहुंची। टीम में महात्मा गांधी का रूप धारण किए व्यक्ति ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत स्वप्न को साकार बनाने का संदेश दिया। गुजलार सिंह, मुख्तार, मनोज कुमार, सुशील, चंद्रशेखर, राजेंद्र, मेेघराज, जयसिंह, शशिवाला, सुधीर, रूपेश, लोकेश आदि ने भाग लिया।
हल्दौर में गांव तहारपुर में ओडीएफ टीम ने गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिये टीम ने धरपकड़, अभियान चलाया गया। टीम ने ग्रामीणों को खुले में शौच न करने के लिये जागरूक किया। ग्राम प्रधान संघ के हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष व गांव के ग्राम प्रधान देशराज सिंह व ओडीएफ लीडर संजीव कुमार ने ग्राम पंचायत ोे अंतर्गत गांव जगनवाला में भी घर-घर जाकर ग्रामीणों को खुले में शौच न करने की शपथ दिलाई। निगरानी समिति के अध्यक्ष कामेंद्र सिंह, सुनील कुमार, अशोक कुमार, शक्तिमान सेना नायक विकुल कुमार आदि मौजूद रहे।