फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी मैदान में शिफ्ट हुई मंडी, दुकानदारों के लिए आरोग्य सेतु एप हुआ अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनी मैदान में शिफ्ट हुई मंडी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने एक बार फिर से सब्जी मंडी को प्रदर्शनी मैदान में शिफ्ट करा दिया है। दुकानदारों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने, सेनेटाइजर व मास्क के प्रयोग को अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सब्जी मंडी को प्रदर्शनी मैदान में शिफ्ट करा दिया था। वहां बड़े एरिया में सब्जी मंडी लगाई गई। लेकिन जून से दुकानदारों ने फिर से अपनी दुकान व फड़ सब्जी मंडी में लगाने शुरू कर दिए थे। सोमवार को प्रशासन ने मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर उसे फिर से बंद करा दिया है। सब्जी मंडी को प्रदर्शनी मैदान में शिफ्ट करा दिया गया है। अब दुकानदारों के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना व उसका प्रयोग करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा दुकानदार सेनेटाजर साथ रखेंगे। ग्राहकों के और अपने हाथ सेनिटाइज करते रहेंगे। खुद हमेशा मास्क लगाकर रखेंगे और बिना मास्क आने वाले लोगों को सामान नहीं बेचेंगे। इसके अलावा सब्जी व फल के ठेले किसी एक स्थान पर खड़े नहीं होंगे। ये गली मोहल्लों या बाजार में आते जाते रहेंगे। अगर एक जगह खड़े होकर कोई दुकानदार सामान बेचेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम बृजेश कुमार के अनुसार जनता के हित में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। जो भी इस व्यवस्था का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें