बिजनौर। दीपावली की तैयारी को लेकर लोग बाजार में खरदारी करने पहुंच रहे हैं। ग्राहकों की भीड़ से बाजार खिल-खिला उठा। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। लोगों ने बाजार से पूजन सामग्री, बर्तनों की जमकर खरीदारी की।
दीपावली दीयों का त्योहार है। दीयों के साथ-साथ पटाखे, फुलझड़ी जलाकर बच्चे हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। लोगों ने काफी दिनों पहले से दीपावली की तैयारी शुरू कर दी थी। मगर खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त की वजह से रुके हुए थे। धनतेरस पर बाजार में लोगों की काफी भीड़ नजर आई। महिलाओं ने घर के सामान और बच्चों ने पटाखों की खरीदारी की। ज्वैलर्स की दुकानों से सोने, चांदी के जेवरात की खरीदारी हुई। बाजार में मिट्टी दीयों की जमकर खरीदारी हुई। क्योंकि पूजन के लिए मिट्टी के दियों की ही प्रयोग किया जाता है।
गुगल पान और गंधक की भी हुई बिक्री
बाजार से गुगल पान और गंधक की खूब बिक्री हुई। क्योंकि दीपावली पर गुगल पान और गंधक का मिश्रण करके घर में अशुद्धियों को दूर करने के लिए धुनी दी जाती है। इससे आसपास का वातावरण शुद्ध होता है। इसलिए दीपावली पर बाजार से इसकी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
लोगों ने ऑनलाइन भी जमकर खरीदारी
दीपावली पर लोगों ने शहर के बाजार से ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन भी जमकर खरीदारी की। लोगों ने मिठाईयां, तोहफे, मोबाइल और घर का अन्य सामान भी ऑनलाइन खरीदा। सेल्समैन सोनू के बताया कि इस बार ऑनलाइन खूब खरीदारी हो रही है। लोग घर में उपयोग होने वाले सामान भी ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं।
ग्राहकों की भीड़ से बाजार में थमे वाहन
बाजार में ग्राहकों की भीड़ से वाहनों के पहिए थम गए। भीड़ ज्यादा होने से वाहनों का बाजार में प्रवेश नहीं हो सका। क्योंकि पैदल ग्राहकों की भीड़ बहुत ज्यादा रही। जिसकी वजह से बाइक वाले भी बाजार में रुक-रुक कर निकले।