फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में रही रौनक, घरों में पहुंचीं खुशियां

विज्ञापन
बिजनौर में दीपावली पर सजावट की दुकानों से सजी दुकान पर फूल मालाओं को निहारती महिला। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बाजार में रही रौनक, घरों में पहुंचीं खुशियां
विज्ञापन

बिजनौर। धनतेरस पर बाजार में रौनक रही। ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। शोरूम से बाइक, स्कूटी और कारों की भी डिलीवरी हुई। कारों की डिलीवरी लेते समय लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। लोगों ने खरीदे गए नए वाहन का अपनेे परिवार के सदस्य की तरह स्वागत किया। धनतेरस पर बिजनौर में 115 बुलेट बाइक और 164 कारों की डिलीवरी हुई।
जिलेभर के बाजारों में दीपावली की धूम रही। गाड़ियों के शोरूम से लोगों ने शुभ मुहूर्त में डिलीवरी ली। धनतेरस पर लोगों ने मनपसंद कार खरीदी। जिन लोगों को बुलेट बाइक, स्कूटी खरीदनी थी, उन्होंने शोरूम जाकर गाड़ियां खरीदीं। इस दौरान लोगों में उत्साह नजर आया। ज्यादातर लोगों ने महीनों पहले ही कारों की बुकिंग कर ली थी। क्योंकि लोग धनतेरस, दीपावली पर वाहन खरीदना शुभ मानते हैं। इस शुभ अवसर का लोगों को काफी दिनों से इंतजार था। रविवार को वह दिन आया और लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरुपति शोरूम के स्वामी दीपक गर्ग ने बताया कि धनतेरस पर 50 कारों की डिलीवरी हुई। टाटा मोटर्स के एमडी तुषार मंगलम के अनुसार रविवार को 60 कारों की ग्राहकों को डिलीवरी की गई। महिंद्रा शोरूम के जीएम सर्विस ने बताया कि 54 कार ग्राहकों को सौंपी गईं। इसके अलावा रॉयल इनफिल्ड के स्वामी विवेक चौधरी का कहना है कि धनतेरस पर 115 बुलेट बाइक की डिलीवरी हुई। कार, रॉयल इनफिल्ड और अन्य एजेंसियों पर खूब धनवर्षा हुई। व्यापारी भी वाहनों की अच्छी बिक्री होने से खुश नजर आए। पूरेे दिन शोरूमों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें