फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्रामीण अंचल में शिक्षा चौपाल से जगाई जाएगी ‘शिक्षा की अलख’

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी अब गांवों में शिक्षा चौपाल लगाएंगे। शिक्षा चौपाल में अफसर अभिभावकों, ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व समझाएंगे। साथ ही अफसर ग्रामीणों को अपने सरकारी विद्यालयों की सुविधाएं, छात्रों की स्कूलों नियमित भेज कर उनकी उपस्थिति शतप्रतिशत एवं सरकारी योजनाओं का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन

जनपद में 2119 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में करीब ढाई लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। करीब 66 परिषदीय स्कूल अंग्रेजी माध्यम से भी संचालित हो रहे हैं। विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यालयों में तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने, अभिभावकों में सरकारी स्कूलों का विश्वास जितने के लिए ठोस कदम उठाएं जा रहे हैं। यह सब जनमानस तक पहुंचने के लिए सरकारी व शिक्षा विभाग ने गांवों में शिक्षा चौपाल लगाने का निर्णय लिया है। एक से दो घंटे शिक्षा चौपाल का आयोजन होगा। प्रत्येक माह एक खंड शिक्षा अधिकारी अपनी क्षेत्र के तीन गांवों में शिक्षा चौपाल लगाएंगे। वह चौपाल में सरकार की सारी योजनाएं व स्कूलों के सुविधाओं के बारे में अभिभावकों, ग्रामीणों को बताएंगे।
- चौपाल में ये दी जाएंगी जानकारियां

- शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत प्रवेश
- डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों को भेजी जा रही धनराशि
- निपुण भारत के बारे में दी जाएगी जानकारी
- स्कूलों की लाइब्रेरी, विज्ञान, गणित लैब
- छात्रों का सरकारी स्कूलों में नामांकन कराना
- छात्रों की स्कूल में शतप्रतिशत उपस्थिति
- निशुल्क किताबें, यूनिफार्म, जूते-मौजे आदि की जानकारी आदि सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।


- जनपद के सभी बीईओ प्रत्येक माह अपने क्षेत्र के तीन गांवों में शिक्षा चौपाल लगाएंगे। इस संबंध में सभी बीईओ को सूचना दे दी गई है। शिक्षा चौपाल का किस दिन कहां आयोजन होगा उसके लिए समयसारिणी बनाई जा रही है। यह अच्छा कदम है। अगले सप्ताह से इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयकरन यादव, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें