गांव पिलाना में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। गांव पिलाना में महिला को घायल करने वाला गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।
हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव पिलाना में 15 जुलाई 2025 की सुबह लगभग 9:00 बजे महिला किश्वरी पत्नी श्री शमशाद पर गुलदार द्वारा हमला कर घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पिंजरा लगा दिया था जिसके चलते 21 जुलाई 2025 को रात लगभग 8:00 बजे वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर गुलदार का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वन रेंजर अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। संवाद
गांव पिलाना में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार