फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बस्ती में घुसकर पशुओं को उठा ले गया गुलदार

Tue, 03 Jun 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। इस्लामनगर की हेड़ी बस्ती में घुसकर गुलदार कई पशुओं को घरों से उठाकर ले गया, जिससे ग्रामीण भयभीत है। हेड़ी बस्ती निवासी छोटी देवी, सुमन, राजेन्द्र सिंह, रमेश, विक्रम सिंह, राम सिंह, सर्वेश, इस्माईल आदि का कहना है कि एक माह में पांच बार गुलदार ग्रामीणों के घरों से पालतू पशुओं को उठाकर ले गया है। इससे ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। वन दरोगा सुनील राजोरा ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने तथा पशुओं को खुले में न छोड़े जाने की हिदायत दी है। साथ ही समस्या के निदान कराने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें