धामपुर-नगीना मार्ग स्थित बाग के कुएं में गिरा गुलदार का बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
धामपुर में रेंजर प्रताप सिंह सैनी के अनुसार रविवार को एक गुलदार का बच्चा गांव चकसहजानी में बने एक ट्यूबवेल के 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेसक्यू ऑपरेशन चलाकर गुलदार के बच्चे को बाहर निकाला। गुलदार के बच्चे की उम्र करीब छह माह थी। गड्ढे से बाहर निकालने के बाद बच्चे को अमानगढ़ वन रेंज में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि जंगली जानवर पानी और शिकार की तलाश की तलाश में टहलते हुए खेतों की ओर आ जाते हैं। खुद का फंसा हुआ देखकर वह हमलावर हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को उनसे दूर ही रहना चाहिए।