फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जगमगाएंगे कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रशासन ने कराई पथ प्रकाश व्यवस्था

Wed, 19 Feb 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। क्षेत्र से गुजरने वाले शिवभक्तों को इस बार कांवड़ यात्रा में अंधेरे मार्गाें से नहीं गुजरना पड़ेगा। कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्गाें पर प्रशासन ने पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन


एसडीएम विजय शंकर ने बताया कि नजीबाबाद से जुड़े कांवड़ यात्रा मार्गाें पर शिवभक्तों को शाम ढलते ही प्रकाश की व्यवस्था मिलेगी। कोतवाली मार्ग पर सीकेआई चौराहे से बशीरपुर नहर पुलिया होते हुए गुनियापुर तक, सीकेआई चौराहे से बुंदकी मार्ग पर एनआईजीसी कॉलेज तक रात्रि में प्रकाश व्यवस्था कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक रहेगी।

प्रशासन की ओर से कोटावाली से भागूवाला होते वालिया रिर्जोट्स तक, राहतपुर से मोटा महादेव होते हुए दाना पानी साहनपुर तक पथ प्रकाश की व्यवस्था जुटाई गई है। अधिकांश कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रशासन ने पथ प्रकाश व्यवस्था के पोल लगाने और विद्युत लाइन बनाने का कार्य करा दिया है। जेनरेटर के माध्यम से पथ प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखी जाएगी।
विज्ञापन


- कांवड़ यात्रा मार्गाें का निरीक्षण किया
एसडीएम विजय शंकर, सीओ देश दीपक सिंह ने एनएचएआई के अधिकारी विनोद उनियाल, लोनिवि के एमएस पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्वयंभू सिद्धपीठ मोटा महादेव मंदिर और कांवड़ यात्रा मार्गाें का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित विभागों को कांवड़ यात्रा मार्ग को चाकचौबंद रखने, सफाई और पेयजल के लिए खास प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें