फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चार मापदंडों पर खरी उतरी जेल, आईएसओ के प्रमाण पत्र मिले

Wed, 17 Apr 2024 03:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आईएसओ के चार मापदंडों पर जिला कारागार खरा उतरी है। जिसके लिए आईएसओ के चार प्रमाण पत्र मिले हैं। डीएम और एसपी ने जेल प्रशासन को उक्त प्रमाण पत्र सौंपे और मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसपी नीरज कुमार जादौन ने सोमवार को आईएसओ प्रमाण पत्र जेल अधीक्षक डॉ. अदिति श्रीवास्तव और जेलर रविंद्रनाथ को सौंपे। बता दें कि 28 मार्च को अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्यों ने जिला कारागार का निरीक्षण किया था। स्वास्थ्य सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण और गुणवत्ता की जांच की गई। आईएसओ के मापदंडों पूरे पाए गए। इसके लिए जेल प्रशासन को खाद्य सुरक्षा प्रबंधन, पर्यावरण प्रबंधन, स्वास्थ्य एंव सुरक्षा प्रबंधन और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ प्रमाण मिले हैं।
जेलर रविंद्रनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बिजनौर जेल पहले स्थान पर है जोकि खाद्य सुरक्षा मापदंडों पर संतोषजनक रही। इसी वजह से खाद्य सुरक्षा प्रमाण पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें