फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 17 Apr 2024 03:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। मोहल्ला नई सराय में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

बहराइच जनपद निवासी जुल्फिकार परिवार के साथ रह रहा है। मंगलवार को उसकी पत्नी नूरजहां (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद जुल्फिकार पत्नी का शव और बच्चों को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मकान स्वामी के पुत्र ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मकान स्वामी के पुत्र ने बताया कि जुल्फिकार दिव्यांग है। वह पिछले करीब एक साल से अपने परिवार के साथ उनके यहां किराए पर रह रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बच्चाें से भी बात की। कोतवाल किशन अवतार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता लग सकेगा। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि किसी बात को लेकर दंपती में विवाद था। जिसका पता निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें