फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाकियू लोकशक्ति की पंचायत में छाया समस्याओं का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। भाकियू लोकशक्ति की पंचायत में वक्ताओं ने किसान समस्याओं पर चिंता जताते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

गांव बबनपुरा में ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान की अध्यक्षता व जिला सचिव मनोज कुमार के संचालन में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में गांव बबनपुरा में हेमराज सिंह के घर से 11000 की लाइन अलग शिफ्ट करने, घुमंतू पशुओं व गुलदारों को तुरंत पकड़वाने, चांदपुर-बास्टा मार्ग तुरंत बनवाने, बकैना माइनर नहर की पटरी टूटने से हुए किसानों की फसल के नुकसान का मुआवजा दिलवाने, किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला करने वालों को सजा दिलाने, सभी टोल प्लाजा पर किसानों को फ्री आने-जाने की सुविधा करने, ग्राम पंचायतों में बनी टंकी के फटे पाइपों को सही कराने आदि की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत में तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि पांच मई तक ग्राम बबनपुरा में हेमराज सिंह के घर से 11000 की लाइन अलग शिफ्ट नहीं की गई तो छह मई को बिजली विभाग के एससी बिजनौर के दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पंचायत में योगेंद्र सिंह तोमर, ओमकार सिंह, सचिन कुमार, नाथू सिंह, भूदेव यादव, सतबीर सिंह, मोनू कुमार, सोनू कश्यप, अनिल कुमार, मंगल सिंह, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें