- नेताओं ने दी चेतावनी, समाधान नहीं होने किया जाएगा आंदोलन
- संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की पंचायत में किसानों ने बकाया भुगतान, बेसहारा पशुओं से निजात और बारिश, ओलावृष्टि, बेसहारा पशुओं से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग जोरशोर से उठाई। पंचायत में किसान नेताओं ने गन्ना विभाग व मिल के अधिकारियों को न सिर्फ अपने साथ दरी पर बैठाया, बल्कि उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। बाद में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन वहां पहुंचे एसडीएम सदर को सौंपा।
सोमवार को गन्ना समिति प्रांगण में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की मासिक पंचायत हुई। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सरकार को किसानों की परवाह नहीं है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि तथा बेसहारा पशुओं से किसानों की गेहूं, दलहन, तिलहन की फसल 40 प्रतिशत खराब हो गई है। सरकार खेतों में खड़ी फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दें।
वरना संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश सिंह लांबा ने कहा कि बिलाई चीनी मिल 14 दिन के नियमानुसार कराया जाएं, वरना बकाया भुगतान पर ब्याज भी दिलाया जाएं। दोनों नेताओं ने बेसहारा पशुओं को निजात दिलाने, बकाया भुगतान कराने, गन्ना खरीद के लिए इंडेड समान मात्रा में चलाने, मुआवजा दिलाने की मांग की। पंचायत में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, कैलाश लांबा, राजपाल सिंह, मुन्नू सिंह, आशीष त्यागी, कुलवीर सिंह, इरशाद, शकील आदि उपस्थित रहे।