फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मणों का हित भाजपा में ही सुरक्षित : अजय

विज्ञापन
बिजनौर में काकरान वाटिका में ब्राहमण महामिलन समारोह जीजीआईसी की प्रवक्ता किरन रानी को सम्मानित - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ब्राह्मणों का हित भाजपा में ही सुरक्षित : अजय
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पंडित अजय कुमार मिश्र ने ब्राह्मण सम्मेलन में कहा कि आज कुछ पार्टियां ब्राह्मणों को रिझाने में लगी हैं। सपा, बसपा ब्राह्मणों के नाम पर जातीय राजनीति कर रही हैं। राहुल गांधी खुद को ब्राह्मण बता रहे हैं, जबकि उनके दादा का नाम सब जानते हैं। कहा कि ब्राह्मण सहित सभी वर्गों का हित केवल भाजपा में ही सुरक्षित है।
ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ब्राह्मण अपने ज्ञान के लिए विख्यात रहते हैं। भगवान परशुराम जी ने तपस्या करके ये गौरव प्राप्त किया था। भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबको साथ लेकर चलते हैं। प्रधानमंत्री ने पहले कार्यकाल में सबका साथ सबका विश्वास और बाद में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का नारा दिया। अब उन्होंने सबके प्रयास को भी अपने नारे में जोड़ दिया है। कहा कि भाजपा सरकार में देश एकदम सुरक्षित है। कोई भी भारत की ओर आंख उठाने की कोशिश नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विश्व में भारत की साख पहले से बहुत बढ़ी है और भारत विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने मंदिरों के पुजारी व पुरोहितों को मानदेय दिलाने की मांग की। जिस पर उन्होंने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इससे पहले फरसा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र शर्मा ने ब्राह्मण एकता पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य डॉ. अरुण शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य हर्ष पाराशर, बाल कल्याण समिति में मजिस्ट्रेट सुषमा शर्मा, भारतीय छात्र संसद को संबोधित करने वाले गौतम अंगिरा, ग्राम प्रधान अनुज शर्मा, अमित शर्मा, त्रिवेंद्र शर्मा, रेखा शर्मा, पवन शर्मा, डॉ. अंशु दानी, डॉ. मिताली आत्रेय, डॉ. राशि शर्मा, डॉ. आभा आत्रेय, किरन रानी, भावना शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान आचार्य राममिलन शुक्ल, वरुण जोशी, डॉ. पंकज भारद्वाज, रेवादत्त शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मानस गोस्वामी, वर्णिका गोस्वामी, विनोद गोस्वामी, जिलाध्यक्ष विजय वशिष्ठ, कैप्टन गौरव वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें