फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दरोगा और सिपाही पर दस हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झालू। झालू पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक और सिपाही पर दस हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दिलशाद ने आरोप लगाया कि उपनिरीक्षक और सिपाही ने उसे डरा-धमकाकर दस हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से एक नंबर पर ट्रांसफर कराए थे। इस संबंध में उसने तीन जनवरी 2026 को उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की थी। जिसके बाद से दोनों पुलिसकर्मी उससे रंजिश रखने लगे और लगातार दबाव बनाने लगे। पीड़ित का कहना है कि 18 जून 2026 को उसकी बैनामाशुदा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने और तोड़फोड़ का प्रयास किया था। इस मामले में हल्दौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक ने विपक्षी पक्ष से समझौता करने का दबाव बनाया। समझौता न करने पर महिला से दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि संबंधित महिला, उसके परिजनों और कुछ अन्य लोगों की मिलीभगत से न्यायालय में झूठा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कराया गया, जबकि पूरे प्रकरण की जांच पहले से ही सीओ स्तर पर लंबित है। आरोप है कि उसके खिलाफ बिना पर्याप्त आधार के शांति भंग की आशंका में कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन

वहीं इसी मामले में विहिप के जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख ज्ञानेश्वर सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक सिटी से मुलाकात कर दरोगा पर आरोप लगाने वाले पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि दिलशाद गोकशी का आरोपी रहा है जोकि फर्जी केस दर्ज कराकर पैसे वसूलता है। अपर पुलिस अधीक्षक सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि जांच की रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें