संक्रमित व्यापारी के नौकर की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती
नहटौर। संक्रमित व्यापारी के नौकर की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में रैफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग व्यापारी के अन्य नौकरों की भी जांच कराएगी।
नहटौर के मोहल्ला अफगनान में एक दंपती व उसके दो व्यापारी पुत्र के संक्रमित मिलने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान व्यापारी के पिता की मौत हो गई। उनकी दुकान पर काम करने वाला मोहल्ला धर्मशाला निवासी एक युवक की अचानक तबियत खराब होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सा अधिकारी डॉ गुरु चरन सिंह ने बताया कि व्यापारी की दुकान पर काम करने वाले अन्य तीन नौकरों का भी पता लगाया गया है। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके अलावा 20 ड्राईवर व कंडेक्टरों के सैंपल लेकर भी जांच के लिए भेजे गए हैं।