फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

हल्दौर। चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव चहला निवासी मनोहर सिंह ने अपनी पुत्री राखी की शादी करीब पांच माह पूर्व नगर के मोहल्ला आल्लाहवाला निवासी प्रेम सिंह के पुत्र अनुज के साथ की थी। राखी के अनुसार उसके परिजनों ने उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी के बाद वह दोबारा अपनी ससुराल पहुंची तो उसकी सास, देवर व जेठानी ने उससे अपने पीहर से दो लाख रुपये की नकदी सहित एक कार दहेज में लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उसने दहेज लाने से इंकार किया तो आरोप है कि उसके पति ने उसकी सास व देवर के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर करीब ढाई माह पूर्व रात में ही घर से निकाल दिया। इस मामले में महिला के परिजनों ने उसके ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कोई समाधान न हो सका। बुधवार को महिला ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। कस्बा इंचार्ज दरोगा अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें