फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना - पकड़ में नहीं आया युवक को मारने वाला गुलदार

Thu, 27 Apr 2023 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग की टीम ने गांव में लगाया पिंजरा, दो ट्रैप कैमरे भी लगाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। क्षेत्र के ग्राम सैदपुरी में गुलदार के हमले में एक युवक की मौत के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। हालांकि वन विभाग की टीम ने गुलदार को शिकंजे में करने के लिए एक पिंजरा व दो ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह मंदिर जा रहे ग्राम सैदपुरी निवासी 36 वर्षीय राहुल कुमार पर घात लगाए बैठे गुलदार ने मार डाला था। युवक की मौत के बाद वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर एक पिंजरा व दो ट्रैम कैमरे लगा दिए थे। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी गुलदार की कोई भी हलचल कैमरे में कैद नहीं हुई है। वन दरोगा रुचित चौधरी का कहना है कि घटनास्थल के पास गुलदार के पंजे के निशान दिखाई दिए थे, लेकिन घटना के बाद जहां पिंजरा लगाया गया है वहां गुलदार के पंजों के कोई निशान दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें