फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मानसिक रोगियों का सरकारी अस्पतालों में होगा फ्री उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी पर मानसिक स्वास्थ्य शीर्षक पर कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें जिला अस्पताल के मानसिक रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर नितिन कुमार ने बताया कि जिस प्रकार मानव शरीर में किसी प्रकार का कष्ट आ जाने से वह अपने कार्यों को कुशलता से करने में असक्षम होता है। उसी प्रकार उसका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होने पर भी वह अपने कार्यों को कुशलता से करने में सक्षम नहीं होता।
विज्ञापन

पीएचसी पर संपन्न कार्यक्रम में डा. नितिन कुमार ने कहा कि आज के तनाव भरे जीवन में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज के दौर में हर व्यक्ति मानसिक रोग से जूझ रहा है, जिसमें नींद न आना या देर से आना, चिंता, तनाव, घबराहट आदि रहना, काम में मन न लगना, आत्म हत्या का विचार आना, अत्यधिक साफ सफाई और लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौच करना, भूत-प्रेत, देवी देवता, छाया का भ्रम होना आदि विकार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे रोगियों के लिए सप्ताह में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को ओपीडी समय 8:00 से 2:00 के बीच इलाज मुफ्त ले सकते हैं। इनकी दवाइयां भी सरकारी अस्पताल में ही फ्री में मुहैया कराई जाती हैं। इस मौके पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से उन्होंने समाज में लोगों में जागरूकता लाने को प्रेरित किया है। इस मौके पर पीएचसी प्रभारी डा. बीके स्नेही मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें