फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार ने घेर में बंधी बछिया को मार डाला

Sun, 28 Apr 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, अफजलगढ़। क्षेत्र में गुलदार का आतंक छाया हुआ है। गांव पर्वतपुर में गुलदार ने एक ग्रामीण के घेर में बंधी बछिया को निवाला बनाते हुए मार डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी गजेन्द्र सिंह की घर के पास में ही पशुशाला है। वहां उनके पशु बंधे हुए हैं। शाम के समय वह पशुओं को चारा डालकर घर चले गए। जब सुबह वह पशुशाला में पशुओं को चारा डालने के लिए आए तो एक बछिया बहुत ही जख्मी हालत में मरी पड़ी थी। ग्रामीणों का कहना है कि रात में किसी समय गुलदार ने बछिया को अपना निवाला बना लिया। ग्रामीण गजेन्द्र सिंह, पिंटू, धर्मवीर, हरेन्द्र अशोक, सुरेश व तेजपाल आदि का कहना है कि गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीण खेतों पर जाते डर रहे हैं। वहीं गुलदार के बस्ती में आने से भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें