फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बिजनौर - नगर में निकली खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा

Mon, 20 Feb 2023 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा में शामिल श्रृद्धालु।
विज्ञापन
- भगवान गणेश, श्रीरामदरबार, भगवान हनुमान, मां काली आदि झांकियां शामिल रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो 25, 26
बिजनौर। श्री श्याम वार्षिकोत्सव एवं फाल्गुन महोत्सव से पूर्व सोमवार को नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। सोमवार को रामलीला मैदान से खाटू श्याम की निशान यात्रा शुरू हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर नई बस्ती स्थित शिवमंदिर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में बैंड धार्मिक धुन बजाते हुए चल रहे थे। यात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश, श्रीरामदरबार, भगवान हनुमान, मां काली आदि झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में भक्त हाथों में झंडे लेकर चल रहे थे। अध्यक्ष आशुतोष ने बताया कि 26 फरवरी को नुमाइश ग्राउंड में वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक सुचि चौधरी, भाजपा नेता एडवोकेट ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम रहे। इस अवसर पर संजय गुप्ता, रचित गोयल, अनिल गंभीर, शिखर गुप्ता, हरिओम, दीपक गर्ग मोनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें