- समस्त भुगतान नहीं मिलने पर महिलाओं को अनशन पर बैठाने की चेतावनी
फोटो समाचार
हल्दौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बिलाई चीनी मिल के मेन गेट पर किसानों के गन्ने का समस्त बकाया भुगतान मय ब्याज सहित दिलाए जाने को लेकर 16 वें दिन क्रमिक अनशन जारी रहा।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने भुगतान शीघ्र नहीं मिलने पर महिलाओं को क्रमिक अनशन पर बैठाने की चेतावनी दी है। 16 वें दिन अंकुल चौधरी, सुरेंद्र सिंह चौहान, अमन सिंह चौधरी व सतपाल सिंह, ऋषिपाल की पांच सदस्य टीम का स्वागत कर क्रमिक अनशन शुरू किया गया। संगठन के जिला संयोजक भीम, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू, जिला महासचिव वेदप्रकाश चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मिल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गत वर्ष का 27 करोड़ चालीस लाख रुपये आगामी 22 जनवरी तक समस्त भुगतान के किए गए अपने वादों से मुकरता है तो आगामी 23 जनवरी को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह की अगुवाई में मिल का तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष कावेंद्र सिंह, सुजान सिंह, सागर सिंह, शेर सिंह, मनोज कुमार, कुलदीप सिंह, देशराज प्रधान, डॉ. पीतम सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।