हल्दौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के गन्ने का गत वर्ष व चालू सत्र का समस्त बकाया भुगतान मय ब्याज सहित दिलाए जाने को लेकर 13 वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा।
बिलाई चीनी मिल के मेन गेट पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन किसानों के गन्ने का समस्त बकाया भुगतान मय ब्याज सहित दिलाए जाने, 14 दिन के भीतर किसानों के गन्ने का भुगतान कराने, एमएसपी कानून नियम लागू शीघ्र कराएं जाने आदि की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। अनशन पर 13 वें दिन विकास ठाकुर, कावेंद्र सिंह, हरिराज सिंह सुरेंद्र सिंह व सुभाष सिंह बैठे। इस दौरान जिला संयोजक भीम सिंह, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू, जिला महासचिव वेदप्रकाश चौधरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लांबा, आईटी सेल मुरादाबाद मंडल प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि जब तक किसानों की उक्त मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, जिला प्रभारी राजपाल भगत, मुनेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष कांवेद्र चौधरी, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र, सुरेंद्र सिंह, अंकुल आदि मौजूद रहे।महापंचायत के लिए संपर्क जारी
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा 16 जनवरी को मिल गेट पर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए लगातार चार टीमें देहात में जाकर किसानों से संपर्क कर रही हैं। इस महापंचायत को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह संबोधित करेंगे।