फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने किसान राजेंद्र सिंह को किया सम्मानित

विज्ञापन
बाराबंकी में राष्ट्रीय कृषि तकनीकि सम्मेलन में बिजनौर के किसान राजेंद्र कुमार को सम्मानित करती - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
राज्यपाल ने किसान राजेंद्र सिंह को किया सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भाकियू नेता एवं किसान राजेंद्र सिंह को उन्नत खेती के लिए सम्मानित किया है। राजेंद्र सिंह केले की खेती करते हैं।
शनिवार को बाराबंकी में आयोजित राष्ट्रीय किसान तकनीकी सम्मेलन में राजेंद्र सिंह को राज्यपाल ने सम्मानित किया। गांव जाफरपुर निवासी किसान राजेंद्र सिंह ने कुछ साल पहले केले की खेती अपनाई थी। केले की खेती अपनाकर उन्होंने बाकी फसलों से अच्छी कमाई की। उन्हें देखकर क्षेत्र के कई अन्य किसानों ने भी गन्ने के अलावा दूसरी फसलों की ओर रुख करना शुरू किया है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि हर फसल बाजार पर निर्भर करती है। किसानों ने गन्ने का बंपर उत्पादन कर दिया, तो चीनी के दाम गिर गए। ऐसे में किसानों को बाकी फसलों की ओर भी रुझान करना चाहिए। साथ ही किसानों को जैविक खेती अपनानी चाहिए। जैविक खेती से मिट्टी और मनुष्य दोनों की ही सेहत अच्छी रहेगी। ऐसी फसलों के दाम भी बाजार में अच्छे मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें