फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को बचाया पर खुद डूूब गया

Wed, 05 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलीलपुर में निर्माणाधीन फेज टू नहर में डूबती लड़की को बचाने के चक्कर में युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन

 सोमवार की शाम थाना चांदपुर के गांव वीरमपुर उर्फ वीरोपुर के निकट गंगा बैराज बिजनौर से निकल रही निर्माणाधीन नहर फेज टू में पानी में  खिल रहे कमल के फूल तोड़ने का प्रयास करते समय एक लड़की फिसल कर पानी में डूबने लगी। आसपास की महिलाओं के शोर मचाने पर पास में घोड़ी चरा रहा गांव  माहूं का रूपचंद 24 वर्षीय लड़की को बचाने के लिए पानी में कूद गया। रूपचंद लड़की को गहरे पानी से किनारे पर ले आया और लड़की को महिलाओं ने पकड़ कर बाहर निकाल लिया, लेकिन रूपचंद नहर में डूब गया। 
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
नजीबाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव नेकपुर निवासी 75 वर्षीय किसान शीशराम मंगलवार तड़के खेत पर गया था। गांव मिर्जापुर और जटपुरा के ग्रामीणों ने पेलखला नदी के समीप रेल लाइन पर एक वृद्ध का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। शव की शिनाख्त गांव नेकपुर निवासी शीशराम के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस का मानना है कि किसान की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। ग्राम प्रधान पति रामनाथ सिंह ने शीशराम के निधन पर शोक जताया। परिवार के सुरेंद्र सिंह, नरपाल सिंह का ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें