मेरठ के लिए खास
- वारदात के 24 घंटे बाद ही पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
- पुलिस ने पांच वर्षीय बच्ची की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार
फोटो-5
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पांच साल की बालिका की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दुष्कर्म में विफल होने और शोर मचाए जाने की वजह से बालिका की हत्या कर दी थी। पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया गया है।
रविवार को एएसपी सिटी डाॅ. प्रवीण रंजन सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि किरतपुर के मोहल्ला चाहरौनक के रहने वाले एक व्यक्ति की तीन वर्षीय बेटी शुक्रवार दोपहर घर से खेलने के लिए निकली थी, इस बालिका का शव उसी दिन शाम को एक खंडहर में पड़ा मिला। जिसका चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया था।
पुलिस ने पड़ताल करते हुए हत्यारोपी अमान खान पुत्र आजाद खान हाल निवासी मोहल्ला मुगलान किरतपुर, मूल निवासी इंचौली मेरठ को गिरफ्तार किया है। एएसपी सिटी ने बताया कि हत्यारोपी अपनी ननिहाल किरतपुर में रहता था, कुछ दिन पहले उसकी हरकतों की वजह से उसके मामा ने भी अपने घर से निकाल दिया था।
अब वह मोहल्ले में आवारा घूमता था। वह बच्ची को खंडहर में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने रोने, चिल्लाने लगी, जिस पर आरोपी ने चाकू से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपी की खून के धब्बे लगी शर्ट और चाकू को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, एसएसआई श्रीपाल सिंह, एसआई विनोद कुमार और स्वाट टीम से एसआई जयवीर सिंह, एसआई संजय कुमार, एसआई शौकत अली आदि शामिल रहे। इस घटना के खुलासे पर डीआईजी ने पुलिस टीम को पचास हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस की गतिविधि पर रखी नजर तो गहराया शक
बालिका की हत्या करने के बाद आरोपी मोहल्ले में घूमता रहा, वह लोगों से यह भी पूछता रहा कि यह मामला कब तक निपटेगा। इसी वजह से पुलिस को उस पर शक गहराया गया, आरोपी भांग का नशा करने का भी आदी है।