- नॉर्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कॉलेज उत्सव -2023 का आयोजन
फोटो-05एनजेडबी06आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नॉर्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कॉलेज उत्सव-2023 मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोहा। लक्की ड्रॉ में प्रतिभागियों ने आकर्षक पुरस्कार जीते।
नॉर्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कॉलेज उत्सव का शुभारंभ मुख्यअतिथि डॉ. अनुराध माथुर, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. राखी आनंद, संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजी. अवनीश अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, अदिति अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उत्सव में विद्यार्थियों और शिक्षिकों ने स्वादिष्ट व्यंजन और मनोरंजक खेलों की 30 स्टॉल लगाईं। संस्थान के बीए, बीएड, एमबीए, बीएससी (गृह विज्ञान और जीव विज्ञान) और बीकॉम आदि विभागों के विद्यार्थियों ने उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
लक्की ड्रॉ में पहला पुरस्कार फार्मेसी के छात्र सद्दाम हुसैन को स्मार्ट एलईडी टीवी, दूसरा पुरस्कार पाने ध्रुव कुमार को स्मार्टफोन और तीसरा पुरस्कार फार्मेसी विभाग के प्राचार्य साजिद अली को डिनर सेट मिला। कार्यक्रम का संचालन अंकित शर्मा ने किया। इस अवसर पर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मानिक गुप्ता, मोहित गर्ग, मनोज कुमार खारियान, डॉ. पीसी राम, जसवंत सिंह, डॉ. रामकिशोर, दीपा सिंह आदि मौजूद रहे।