नांगलसोती। नांगल के गंगा खादर क्षेत्र में वन विभाग जल्द ही सर्वे कराएगा। वन विभाग और किसानों की भूमि चिह्नित कर वन विभाग की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र में जमीनी विवाद चल रहा है। नांगल निवासी राशिद ने वन विभाग की भूमि पर कुछ किसानों द्वारा कब्जा कर फसल बोने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी।
मामले को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। शनिवार को वन विभाग की टीम ने करीब 40 बीघा गन्ने की फसल को नष्ट कराकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
उधर, भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने वन विभाग की कार्रवाई को खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है। कहना है कि वन विभाग दिन में फसल गिराने का काम करता है और रात में उसी फसल को भूमि कब्जाधारियों द्वारा फसल को ठिकाने लगाने का काम करता है। उधर, राजगढ़ वन रेंज के रेंजर विजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही खादर क्षेत्र में सर्वे कराकर वन विभाग और किसानों की भूमि को चिह्नित किया जाएगा। सर्वे होने के बाद ही वन विभाग की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।य