फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वन विभाग ने पिंजरे में कैद गुलदार को उत्तराखंड के जसपुर वन रेंज में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के पास जंगल में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुई पांच वर्षीय मादा गुलदार को वन विभाग के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर उत्तराखंड जसपुर वन रेंज में छोड़ा है।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि मादा गुलदार स्वास्थ्य परीक्षण में पूरी तरह से स्वस्थ पाई गई। उसे किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। मिर्जापुर क्षेत्र के लोगों की ओर से अवगत कराया गया था कि पिछले काफी समय से गुलदार जंगल में दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पिंजरा लगाया गया था। जिसमें मादा गुलदार शनिवार की रात को किसी समय कैद हो गई। वन विभाग की टीम मादा गुलदार को लेकर वन रेंज कार्यालय पहुंची। वहां पर स्वास्थ्य अधिकारियों से परीक्षण कराया गया। सोमवार को विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर मादा गुलदार को उत्तराखंड जसपुर वन रेंज में ले जाकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें