फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खाद्य विभाग की टीम ने मिठाइयों के नमूने लिए

Sun, 18 Aug 2024 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को बागपत, बड़ौत व किशनपुर बराल में मिठाइयों की दुकानों पर छापा मारा। मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त खाद्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को बागपत राष्ट्र वंदना चौक पर स्पेशल स्वीट्स से घेवर, शिव स्वीट्स से बर्फी, लब्बू डब्बू ढाबा से पनीर, किशनपुरल बराल के दयालु रेस्टोरेंट से बूंदी लड्डू, ⁠जय भगवान स्वीट कॉर्नर से बेसन लड्डू, बड़ौत रोहित स्वीट्स से बर्फी का नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञ दत्त आर्य, अंकिता श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें