बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को बागपत, बड़ौत व किशनपुर बराल में मिठाइयों की दुकानों पर छापा मारा। मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया।
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त खाद्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को बागपत राष्ट्र वंदना चौक पर स्पेशल स्वीट्स से घेवर, शिव स्वीट्स से बर्फी, लब्बू डब्बू ढाबा से पनीर, किशनपुरल बराल के दयालु रेस्टोरेंट से बूंदी लड्डू, जय भगवान स्वीट कॉर्नर से बेसन लड्डू, बड़ौत रोहित स्वीट्स से बर्फी का नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञ दत्त आर्य, अंकिता श्रीवास्तव मौजूद रहे।