बिजनौर। जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर ब्रांडेड कंपनियों के तेल और घी के 13 नमूने एकत्र किए।
अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीम ने बिजनौर, नगीना, नजीबाबाद, नहटौर सहित अन्य क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। टीम ने बिजनौर गांव घुड़ियापुर में अंकित के प्रतिष्ठान से किंग्स ब्रांड का रिफाइंड सोयाबीन तेल, धारा और गुड लाइफ ब्रांड सरसों तेल, गोवर्धन ब्रांड घी का नमूना लिया। नगीना में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट से पतंजलि ब्रांड घी और सरसों तेल का नमूना संग्रहित किया। नजीबाबाद में विशाल मेगा मार्ट से महाकोष ब्रांड का रिफाइंड सोयाबीन तेल, फर्स्ट क्रॉप ब्रांड सरसों तेल कच्ची घानी का नमूना लिया। नहटौर के गांव टपरौला में मनोज कुमार के प्रतिष्ठान से फॉर्च्यून सरसों तेल, अमूल घी का नमूना एकत्र किया। वहीं, नजीबाबाद में दरयापुर में चतुर्वेदी स्वीट्स से एनर्जी मक्स ब्रांड का रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का नमूना लिया। नूरपुर के इस्लामनगर में मोईन खान के प्रतिष्ठान से विभोर ब्रांड का रिफाइंड सोयाबीन, शाही परिवार ब्रांड का कच्ची घानी सरसों तेल का नमूना एकत्र कर प्रयोगशाला भेजा गया।