फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गोवंश के अवशेष मिले, बजरंग दल ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। साहनपुर पुलिस चौकी के निकट हाईवे पर संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया। नगर पंचायत साहनपुर के निकट हाईवे पर अमरोहा से चार धाम की यात्रा पर निकले गो रक्षा दल के कार्यकर्ता अनुज सैनी ने दुर्गंध आने पर देखा तो उन्हें दो छोटी बोरी में संरक्षित पशु के अवशेष मिले। सूचना पर बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पियूष बजरंगी, जिला सुरक्षा प्रमुख अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सीओ अंजनी कुमार, अपराध निरीक्षक योगेंद्र कुमार, साहनपुर चौकी प्रभारी डीपी गौतम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने संरक्षित पशु के अवशेष कब्जे में लिए। बजरंग दल के गजेंद्र प्रजापति, अजय कुमार, लकी, विवेक, योगेश, सचिन आदि ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप कर संरक्षित पशु की हत्या करने वालों का पता निकालने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें